
इंटरनेट फोटो
हाईवे, सिकंदरा स्थित इंस्टीटयूट से बीएससी कर रही छात्रा की मुलाकात उसकी चचेरी बहन ने कमला नगर निवासी सौरभ वर्मा से कराई। इसके बाद से सौरभ वर्मा छात्रा के पीछे पड गया और दोस्ती करने के लिए दबाव बनाने लगा। छात्रा के इन्कार करने के बाद भी वह नहीं माना। इसी बीच सौरभ ने छात्रा का फोटो लेकर उसके नाम से फेक फेसबुक आईडी बना ली, उसके फ्रेंडस को अपनी लिस्ट में जोड लिया, उनके साथ चैटिंग करने लगा। जब फ्रेंडस से छात्रा को इसके बारे में पता चला तो उसके होश उड गए। उसने सौरभ से पफेक आईडी हटाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना।
दोस्ती के जाल में फंसाकर जेल पहुंचाया
शातिर सौरभ को पकडने के लिए छात्रा ने अपनी फ्रेंड की मदद ली, उसके साथ दोस्ती कराई, व्हाटसएप पर चैटिंग कराने के बाद उससे टीडीआई मॉल पर मिलने के लिए कहा, वहां जैसे ही सौरभ पहुंचा, छात्रा ने उसे पकड लिया और पुलिस को सौंप दिया। थाना न्यू आगरा पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
Leave a comment