आगरालीक्स …..आगरा में आटोमोबाइल कंपनी में कार्यरत युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर।
आगरा की नील पदम कुंज कॉलोनी, शास्त्रीपुरम में सेना से रिटायर विजेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका 24 साल का बेटा रोहित बीकॉम करने के बाद आटोमोबाइल कंपनी में काम कर रहा है। रविवार सुबह गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बेटे रोहित के कमरे में पहुंचे। कमरे में रोहित लहूलुहान हालत में मिले।

गंभीर हालत में कराया भर्ती
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रोहित को गंभीर हालत में निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस भी छानबीन में जुटी है, रोहित ने खुद को गोली क्यों मारी, इसके लिए पूछताछ की जा रही है। अभी कारण पता नहीं चला है।