आगरालीक्स… सोने की कीमतों में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जबकि चांदी एक बार फिर 60 हजार से नीचे आ गई है।
वायदा बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन सोने की कीमतों में थोड़ी सी बढ़ोत्तरी का रुख रहा। सोना आज दोपहर 50,659 रुपये प्रति दस ग्राम रहा, जो कल की अपेक्षा मामूली सा ज्यादा है।
चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख कल से शुरू हुआ था, जो आज भी जारी रहा। चांदी शुक्रवार की दोपहर तक 59,400 रुपये प्रति किलो पर चल रही थी। चांदी की कीमत में पिछले सप्ताह भी कम हुई थी और 60 हजार पर नीचे आने के बाद 61 हजार को पार कर गई थी
ज्वैलरी के 24 जून के रेट
फाइन गोल्ड 999 5078 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4956 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4519 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4113 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3275 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और ती प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त देना होगा।