
इंटरनेट फोटो
मंगलवार दोपहर में मारुति एर्टिगा से तिलक नगर , दिल्ली के टूरिस्ट ताजमहल देखने के लिए पहुंचे। वे अपनी गाडी को ताजमहल के पश्चिम गेट के पास तक ले गए। प्रतिबंधित क्षेत्र में उन्होंने अपनी गाडी पार्क कर दी, इसी बीच ताजमहल पर तैनात पुलिस कर्मी पहुंच गए। उन्होंने गाडी हटाने के लिए कहा, इस पर गाडी से तीन युवक निकले, इसके बाद दो युवतियों भी गाडी से बाहर आ गई। गाडी हटाने को लेकर विवाद बढता चला गया। युवक और युवतियों ने गाली गलौज कर दी, इस पर पुलिस कर्मी ने उन्हें गाडी ने हडका दिया। इसे देख युवक और युवती आपा खौ बैठे और पुलिस कर्मी पर टूट गए। साथी पुलिस कर्मी को पिटता देख वहां तैनात उनके साथी आ गए। उन्होंने युवकों को धुन दिया। तीन युवक और युवतियों को पकड कर पर्यटक थाने लगे गए।
देते रहे धमकी, मुकदमा किया जा रहा दर्ज
इस घटना के बाद भी युवक और युवतियों के तेवर सातवें आसमान पर थे। वे पुलिस कर्मियों को धमकी देते रहे, स्थानीय लोगों के सामने भी पर्यटकों ने पुलिस कर्मियों को जमकर खरी खोटी सुनाई, इन सभी का मेडिकल कराया जा रहा है।
ब्लड और यूरिन की जांच
पुलिस को आशंका है कि पर्यटक नशे में थे, इसलिए उनके ब्लड और यूरिन सैंपल जांच को लिए गए हैं। इसमें पता चल जाएगा कि पर्यटक नशे में था या नहीं, नशे में होने पर पर्यटकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Leave a comment