
गोकुलपुरा निवासी कृष्ण दत्त उत्प्रेती के 11 साल के बेटे अंश को तीन साल पहले ब्लड कैंसर का पता चला था। अंश उनका इकलौता बेटा है, वे अपने बेटे को इलाज कराने के लिए जयपुर लेकर पहुंचे। ब्लड कैंसर का इलाज महंगा होने के चलते उन्होंने अपना घर बेच दिया, खुद कृष्ण दत्त उत्प्रेती मार्बल कंपनी में काम करते हैं, वे अपनी सैलरी से भी इलाज का खर्चा नहीं उठा पा रहे हैं। यह मामला मीडिया में आने के बाद सीएम अखिलेश यादव ने जिला प्रशासन को अंश के इलाज का इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
टीम पहुंची घर, जागी उम्मीद
अंश ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम अखिलेश यादव को पत्र लिखकर इलाज की मदद मांगी थी। पत्र में अंश ने लिखा था कि वह जिंदा रहना चाहता है, लेकिन यह संभव नहीं है। क्योंकि ब्लड कैंसर है और उसके इलाज का खर्चा बहुत अधिक है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने से उसके परिजन इलाज नहीं करा सकते हैं। इस पर सीएम अखिलेश यादव के निर्देश के बाद मंगलवार सुबह एसीएम द्वितीय और सीएमओ अंश के घर पहुंचे। उसकी बीमारी के बारे में जानकारी ली।
जहां चाले वहां इलाज कराए अंश
सीएम अखिलेश यादव ने निर्देश दिए हैं कि अंश जहां चाहे वहां इलाज करा सकता है। प्रदेश सरकार उसका इलाज कराएगी। अभी अंश को संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीटयूट लखनऊ शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।
Leave a comment