आगरालीक्स//// आगरा में रात में राजा की मंडी चौराहे से हरीपर्वत के बीच एक युवक का बाइक पर स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। पीछे बाइक पर चल रहे उसके साथी हूटिंग कर रहे हैं। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।
आगरा में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक राजा की मंडी चौराहे से आगे बाइक पर एक तरफ पैर कर बैठ जाता है, उसके पीछे बाइक से चल रहे उसके साथी वीडियो बना रहे हैं। वीडियो में युवक राजा की मंडी चौराहे से हरीपर्वत तक एक तरफ पैर, हाथ छोड़कर बाइक चलाते दिखाई दे रहा है।
दोनों हाथ छोड़कर बाइक पर खड़ा हो गया युवक
सेंट जोंस कॉलेज के चौराहे को पार करते ही युवक बाएं तरफ पैरों पर खड़ा हो गया और बाइक चलाने लगा, इस बीच वाहन भी दिखाई दे रहे हैं। हरीपर्वत चौराहे तक उसने स्टंट किया, कई बार बाइक को सड़क पर लहराते हुए निकाला। उसके साथ चल रहे साथी हूटिंग कर रहे हैं।
घातक हो सकता है स्टंट
इस तरह सड़क पर स्टंट घातक हो सकता है। युवा रात में बाइकों से बाहर निकलते हैं और इस तरह के स्टंट कर वीडियो बनाते हैं।