
पुलिस लाइन रोड निवासी नारायण सिंह फायर ब्रिगेड से वर्ष 2010 में रिटायर हुए हैं। उनकी नाती की दिन बाद शादी है। इसके लिए वे बुधवार को एसबीआई की छीपीटोला स्थित शाखा से एक लाख रुपये निकालकर लाए थे। बैग में कैश रखा था। रास्ते में आम खरीदे। ये भी बैग में रख लिए। उन्होंने बताया कि वह एक पैर घर के अंदर रख चुके थे, तभी पीछे से आए बदमाशों ने बैग छीन लिया।
इसके बाद कलेक्ट्रेट तिराहा की ओर भागने लगे। पास खड़े चीता मोबाइल के सिपाही देखते रहे। बकौल नारायण सिंह, उनके चिल्लाने पर सिपाही चार कदम चले और फिर लौट आए। उन्हें बाद में पता चला कि बदमाशों की बाइक थोड़ी ही दूरी पर कलेक्ट्रेट तिराहा पर फिसल गई थी। उन्हाेंने एफआईआर नाई की मंडी थाना में दर्ज कराई गई है। नारायण सिंह का एक बेटा कमल फीरोजाबाद में सब इंस्पेक्टर है।
नारायण सिंह के घर के ठीक बराबर में विश्वविद्यालय के कर्मचारी नेता आनंद टाइटलर का आफिस है। इसके बाहर तीन कैमरे लगे हैं। सीओ कोतवाली मनीषा सिंह ने फुटेज देखकर बदमाशों का हुलिया नोट किया।
पुलिस लाइन रोड पर हो रही लूट
पुलिस लाइन रोड पर आईजी का आवास है। कई पुलिस अफसर बैठते हैं। इसके बावजूद इस रोड पर अपराध हो रहे हैं। दो साल में यह चौथी लूट है। इससे पहले लेखपाल को डंडा मारकर कैश लूटा गया था। इन वारदातों से लोगों में दहशत है।
Leave a comment