
इसी साल फरवरी में नेशनल ओलंपियाड आयोजित किया गया था, इसमें देश भर से दो लाख बच्चों ने हिसस लिया। इस प्रतियोगिता में विजय विहार कॉलोनी आगरा निवासी इंद्रजीत कौर और हरप्रीत कौर की सेंट क्लेयर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सातवीं की छात्रा मननप्रीत दूसरे स्थान पर आई थी। इ्ंद्रजीत कौर 509 आर्मी वर्कशॉप में कार्यरत हैं। इस प्रतियोगिता में देश भर से चुने गए 9 बच्चों को नेशनल एयरोनोटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन नासा टूर के लिए आमंत्रित किया गया था।
कल्पना चावला हैं आदर्श, रोमांचित हैं मननप्रीत
नासा से लौटी मननप्रीत रोमांचित हैं, नासा की दुनिया ही अलग है। वहां वे एस्ट्रोनॉट कैन केमरन से भी मिली। अपोलो 11 का मॉडल देखने के बाद तो हतप्रभ रह गई। मननप्रीत की आदर्श कल्पना चावला हैं, वे भी उनकी तरह स्पेस की दुनिया में खोज और रोचकता के बीच आगे बढना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि से घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
चांद पर जाना है लक्ष्य
मननप्रीत पढाने में तेज हैं, उनका बचपन से ही स्पेस से जुडी रोचक घटनाओं को लेकर उत्साह रहा है। वे अब चांद पर जाना चाहती हैं। इसे लक्ष्य बनाकर आगे की तैयारी कर रही हैं। उन्हें भरोसा है कि एक दिन चांद पर पहुंचेंगी।
Leave a comment