
इंटरनेट फोटो
शुक्रवार को ईदगाह रेलवे स्टेशन पर जीवनी मंडी निवासी छोटू पहुंचा, उसे फतेहपुर सीकरी जाना था। वहां प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एक मालगाडी खडी हुई थी। छोटू मालगाडी पर चढ गया, उसका ध्यान ओएचई ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन पर नहीं गया। मालगाडी पर चढने के बाद उसने पोज बनाया और सेल्फी के लिए क्लिक करने लगा। इस दौरान वह 25 हजार वॉल्ट की ओएचई लाइन की चपेट में आ गया। चंद सेकेंड में ही तेज करेंट से छोटू बुरी तरह झुलस गया, उसे नीचे उतारा गया। आरपीएफ और जीआरपी ने छोटू को एसएन में भर्ती कराया है।
देखते रह गए लोग
छोटू मालगाडी पर चढकर सेल्फी ले रहा था, इसी बीच तेज आवाज हुई, लोगों का ध्यान मालगाडी पर गया तो खलबली मच गई। कुछ लोगों ने उसे मालगाडी पर चढकर सेल्फी लेते हुए देखा था। इस घटना से यात्रियों में खलबली मच गई, काफी संख्या में लोग उसके पास पहुंच गए।
बुरी तरह से झुलसा, घरवालों को दी सूचना
ओएचई में 25 हजार वोल्ट का करंट होता है। करंट की चपेट में आने से छोटू बुरी तरह से झुलस गया है। उसे जीआरपी ने एसएन में भर्ती कराया, उसकी जेब चेक की गई। इसके बाद पता चला कि वह जीवनी मंडी का रहने वाला है और नाम छोटू है। उसके परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है।
हेड फोन के बाद सेल्फी से हो रहे हादसे
कुछ समय पहले तक कान में हेड फोन लगाकर रेलवे लाइन क्रोस करते समय बडे हादसे हुए थे। पिछले कुछ समय से सेल्फी लेने में हादसे हो रहे हैं। इससे लोगों की जान तक जा रही है। इसके बाद भी लोग रिस्क लेकर ट्रेन पर भी सेल्फी ले रहे हैं।
Leave a comment