Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Talgo train trail start between Mathura- Palwal section
बिगलीक्स

Talgo train trail start between Mathura- Palwal section

117

talgo
आगरालीक्स
 …आगरा रेल मंडल में स्पेन की टैल्गो ट्रेन का ट्रायल शुरू हुआ, यह ट्रेन अधिकतम 250 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड सकेगी। मथुरा और पलवल के 26 जुलाई तक टैल्गो का ट्रायल होगा, शनिवार को टैल्गो को 110 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलाया गया, इसके बाद 10 10 किलोमीटर की स्पीड बढाई जाएगी। इसे 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चलाने की तैयारी है।
टैल्गो कोच का ट्रायल शनि‍वार को सुबह 12.40 बजे शुरू हुआ, टैल्गो को 110-180 कि‍मी/घंटे की स्‍पीड तक ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रायल के दौरान स्‍पेन से लाए गए ट्रेन के 5 कोचों में पैसेंजर्स के वजन बराबर रेत के बोरे रखे गए थे। सेंसर ट्रायल के दौरान इस स्‍पेशल ट्रेन में दो खास इंडियन इंजन ही लगाए गए हैं। स्‍पेन से लाई गई सेमी हाई स्‍पीड टैल्‍गो ट्रेन का यह दूसरा ट्रायल मथुरा और पलवल के बीच शुरू हुआ है । ट्रायल 26 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान अलग-अलग पैरामीटर्स पर ट्रेन का टेस्ट होगा इसके बाद मुंबई और दिल्ली के बीच भी इसे चलाया जाएगा। रेलवे के मुताबिक 250 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाई जाएगी स्पीड…टैल्गो ट्रेन के 3 ट्रायल होने हैं। पहला ट्रायल बरेली में 29 मई को हुआ। दूसरा ट्रायल मथुरा-पलवल के बीच शुरू हो रहा है। तीसरा और आखिरी ट्रायल दिल्‍ली और मुंबई के बीच अगस्त में होना है। तीसरे ट्रायल तक ट्रेन की स्‍पीड 250 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाई जाएगी।
12 घंटे में दिल्ली से मुंबई का सफर होगा पूरा
दिल्ली और मुंबई के बीच राजधानी ट्रेन और अन्य सुपरफास्ट ट्रेनों से 17 घंटे का समय लगता है। स्पेन की हाईस्पीड ट्रेन दिल्ली-मुंबई रूट पर चलती है दोनों शहरों के बीच की दूरी 12 घंटे में पूरी हो जाएगी। टैल्गो की लाइटर ट्रेन में एनर्जी लॉस 30% से भी कम होता है। इससे रेलवे का बिजली का बिल भी कम आएगा।

ट्रेन में यात्रियों के लिए आूॅडियो सिस्टम
– इस ट्रेन में हर पैसेंजर के लिए ऑडियो सिस्टम लगा है। हर सीट के पास वीडियो देखने के लिए मॉनिटर है।
– पैसेंजर्स को किताबें और मैगजीन पढ़ने के लिए हर सीट के पास इंडिविजुअल लाइट लगी है।
– हर सीट के नीचे पैसेंजर्स के पैरों को आराम देने के लिए फुटरेस्ट लगा है।
– पैसेंजर्स के कम्फर्ट के लिए इस ट्रेन में आरामदायक सीटें हैं।
इस ट्रेन के चलने से क्या होगा फायदा ?
देश की तेज चलने वाली ट्रेनें
– अभी देश की सबसे तेज ट्रेन दिल्ली से आगरा के बीच चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 160 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
– इसके बाद दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस का नंबर आता है।
जापान भारत में डेवलप करेगा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट
– मुंबई-अहमदाबाद के बीच 505 किमी के ट्रैक पर पहला हाई स्पीड रेल रूट बनेगा। इसके लिए जापान भारत को 50 साल के लिए 90 हजार करोड़ रुपए का लोन देगा।
– वहां 300 किमी/घंटे रफ्तार से चलेगी बुलेट ट्रेन। अभी दोनों स्टेशनों के बीच सफर में सात घंटे लगते हैं। हाई स्पीड ट्रेन चलने के बाद दोनों शहरों के बीच सफर दो घंटे का रह जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

UP Board 10th & 12th 2026 result declare on 22nd April 2026

यूपीलीक्स ..यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट कल घोषित...

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!