नईदिल्लीलीक्स… पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन खिताब जीता। ओडिशा में दूषित पानी से छह की मौत। मंदिर पर लगाए खालिस्तानी पोस्टर। तालाब में डूबते छह हाथी बचाए।
बैडमिंटन में ओलंपिक पदक विजेता सिंधु की बड़ी कामयाबी
बैडमिंटन में ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने आज एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सिंगापुर ओपन खिताब जीत लिया। फाइनल में उन्होंने चीनी खिलाड़ी वांग जी यी को 21-9 11-21-21-15 से मात देकर यह कामयाबी हासिल की। पीवी सिधु दो बार का बैडमिंटन में ओलंपिक खिताब भी जीत चुकी हैं।
पटियाला के काली मंदिर पर खालीस्तान के पोस्टर
पंजाब के पटियाला के काली मंदिर में खालिस्तानी समर्थक पोस्टर लगाए गए हैं।
रात में लगाए पोस्टर-झंडे दिन में हटाए
खालिस्तान के समर्थन में पोस्टर रात 11 बजे के आसपास लगाए गए। सूचना मिलने पर पुलिस आज सुबह छह बजे मौके पर पहुंच गई और पोस्टरों और झंडों को हटवा दिया।
पूर्व सीएम अमरिंदर ने की निंदा
पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने काली मंदिर पर पोस्टर लगाए जाने की निंदा करते हुए शराराती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इंडिको के विमान की कराची में लैंडिंग
इंडिको की शारजहा-हैदराबाद फ्लाइट के दौरान विमान में तकनीकि खराबी आ गई। विमान की आनन-फानन में कराची में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। पायलट ने विमान में खराबी को देखकर उसे रोकने का फैसला लिया। सभी यात्री सुरक्षित हैं, उन्हें वहां विश्राम के साथ रिफ्रेशमेंट दिया जा रहा है। साथ ही दूसरे विमान को उन्हें लेने भेजा जा रहा है।
ओडिशा में दूषित पानी से 70 से ज्यादा बीमार
ओडिशा के रायगाड़ा में दूषित पानी पीने से छह लोगों की मौत हो गई। करीब 70 लोगों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बताया जा रहा है कि दूषित पानी के शिकार लोगों को उल्टी-दस्त का शिकार होने पर अस्पताल ले जाया गया। सीएम नवीन पटनायक ने इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। बताया गया है कि पीड़ित लोग कई गांवों के हैं। अधिकारियों की टीम गांव में डेरा डाले हुए है।
असम के गोलपारा के तालाब में गिरे थे हाथी
असम के गोलपारा में एक बड़े तालाब में आधा दर्जन हाथी गिर गए। वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद सभी को बचा लिया। इसका वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें मानव निर्मित एक तालाब में एक के बाद एक छह हाथी गिर गए। तालाब की गहराई अधिक होने के कारण वह उसमें डूबने लगे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने जेसीबी आदि से तालाब का पानी निकालने के साथ रास्ता बनाकर सभी हाथियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।