आगरालीक्स…आगरा में कैरियर काउंसलर रीतेश जैन ने कहा— श्रेष्ठ कालेज आज भी सरकारी कालेज हैं, इनमे बेस्ट फैकल्टी मिलती है….
रविवार को भारतीय जैन संगठना ( BJS) आगरा की ओर से एमडी जैन इन्टर कालेज हरीपर्वत आगरा के आचार्य शान्तिसागर सभागार में व बाह (आगरा) के एनडी जैन इन्टर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रमों में दिल्ली से पधारे जाने माने कैरियर काउन्सलर रीतेश जैन ने बताया कि आज हर तरफ भारत के टॉप कालेजों की सूची जारी कर अधिकतर प्राइवेट मंहगे कालेजों को सूची में डाला जाता है, जबकि हकीकत यही है कि आज भी सरकारी कालेजों का कोई जोड़ नहीं है. इनमें बेस्ट फैकल्टी मिलती है और बहुत कम खर्च लगता है. उन्होंने इसके लिये NIRF की रेटिंग से जानकारी लेने की सलाह दी.

उन्होंने बताया कि इन बेहतरीन कालेज जैसे डीयू, जेएनयू, एलएसआर, एएमयू, बीएचयू में दाखिले के तरीके अब बदल गये हैं. इनमे एडमीशन लेने के लिए CUET ( कॉमन युनिवर्सिटी एन्टरैन्स टेस्ट) मे भाग लेना होता है, जो कि पूरे भारत के टॉप के सरकारी कालेजों में एडमीशन के लिए हर जिले में यह एग्जाम आयोजित होता है. यह टेस्ट साल में दो बार ग्यारवी या बारहवीं के बाद विद्यार्थी दे सकता है व छात्र ने जो सब्जेक्ट ले रखे है उन्हें मिलाकर इंग्लिश व जनरल एबिलिटी विषयों पर तैयारी रखनी होती है. यूजीसी के हाईस्कूल, इन्टर के प्राप्त अंक मात्र 40% तक भी काफी हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कैरियर प्लानिंग अपनी रुचिनुसार करें, न कि माता पिता का स्वप्न पूरा करने के लिए अथवा प्रेशर में.
इस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन आगरा जैन समाज के सुनील जैन ठेकेदार, अनन्त जैन, पन्नालाल जैन, निर्मल जैन (ट्रस्टी जैन बोर्डिंग), मनोज कुमार जैन बाकलीवाल, चौधरी गौरव जैन, शरद चौरणीया, कुमार मंगलम जैन, अरुण जैन आदि ने किया. मंगलाचरण BJS महिल विंग की टीम प्रीती जैन,अन्जना जैन आदि ने किया. इस कार्यक्रम का कुशल संयोजन जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र जैन, जिला महामंत्री अंकेश जैन ने किया. व्यवस्थाओं मे सहयोग समकित जैन, मंशा जैन, दीक्षा जैन, संकल्प जैन, शुभम जैन आदि ने संभाली. बाह कार्यक्रम मे कालेज मैनेजमेंट के अरुण जैन रपरिया, सुशील जैन CA, विनोद जैन, सतीश चन्द जैन आदि उपस्थित रहे.