आगरालीक्स…आगरा में अंडर 13 राज्य बैडमिंटन विजेता दिव्यांशी गौतम का हुआ सम्मान. रोटरी क्लब ने 51 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया.
रोटरी क्लब ऑफ आगरा द्वारा प्रखर अग्रवाल बैडमिंटन एकेडमी के निर्देशन में 13 वर्षीय बालिका दिव्यांशी गौतम के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. आयोजन में दिव्यांशी गौतम को रोटरी क्लब आगरा के सदस्य एवं प्रखर अग्रवाल मेमोरियल के संचालक रोटेरियन प्रवीण अग्रवाल के द्वारा ₹51000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई. कार्यक्रम के दौरान दिव्यांशी के कोच अनुभव सक्सेना को भी सम्मानित किया गया. अनुभव ने बताया कि दिव्यांशी अंडर 13 की 2 बार एकल और युगल में स्टेट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर चुकी है तथा अंडर 13 नेशनल की तैयारी कर रही है.

रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉक्टर मिर्णाल शर्मा द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया. उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ आगरा सदैव उभरते हुए प्रतिभागियों और खिलाड़ियों की हमेशा सहायता के लिए तत्पर रहता है. खेलगांव स्पोर्ट्स क्लब,आगरा के ट्रस्टी रोटेरियन उमेश गुप्ता समय समय विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन उभरते खिलाड़ियों के लिए करते आ रहे हैं.खेलगांव ट्रस्ट आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को हमेशा निशुल्क प्रशिक्षण देने को तत्पर रहता है. सम्मान समारोह का संचालन रोटेरियन आरती मेहरोत्रा द्वारा किया गया. धन्यवाद रोटेरियन मनोज कुमार द्वारा दिया गया.
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष विनोद सीतलानी,
सचिव राहुल पालीवाल, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, निर्देशक रोटेरियन डॉक्टर आलोक मित्तल, रोटेरियन शांति स्वरूप, रोटेरियन विष्णु सरन, रोटेरियन राजेश जैन, कोषाध्यक्ष रोटेरियन नेत्रपाल, रोटेरियन जतिन अग्रवाल, रोटेरियन सचिन अग्रवाल, रोटेरियन अरविंद पोद्दार, रोटेरियन प्रेमचंद जैन, रोटेरियन राधेश्याम शर्मा आदि उपस्थित रहे.