
आगरा के प्रतापपुरा चौराहे पर मदर टेरेसा चैरिटेबल संस्था का आश्रय गृह है। यहां अनाथ किशोरियां रहती हैं। गुरुवार रात को एक किशोरी आश्रय गृह की बाउंड्री बॉल से कूद कर भागने लगी। इसी बीच आश्रय गृह के कर्मचारी आ गए, वे किशोरी को पकड कर ले जाने लगे, इस पर उसने शोर मचा दिया। इसे देख स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। किशोरी को स्थानीय लोग लेकर सर्किट हाउस पहुंचे।
साथी से हुई लडाई के बाद कूदी किशोरी
किशोरी ने बताया कि आश्रय गृह में उसकी एक अन्य साथी से लडाई हो गई थी, इस पर उसने उसे थप्पड मार दिया। इससे उसका चश्मा टूट गया। इसे देख किशोरी घबरा गई।
मामा के घर नहीं चाहती जाना
किशोरी अपने मामा के घर रहती थी, वहां से उसे आश्रय गृह भेजा गया। किशोरी का कहना है कि चश्मा टूटने पर उसकी साथी का कहना था कि वह उसकी शिकायत करेगी, जिससे उसे आश्रय गृह से निकाल दिया जाएगा और मामा के घर रहना होगा। इससे वह घबरा गई।
नहीं जाना मामा के घर और आश्रय गृह
सर्किट हाउस में महिला आयोग की सदस्य रोली तिवारी मिश्रा ने किशोरी से बात की, सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान भी पहुंच गई। उन्होंने किशोरी से जानकारी लेने के बाद कहां रहना है, यह पूछा, इस पर किशोरी का कहना था कि उसे मामा के घर नहीं जाना है और वह आश्रय गृह भी नहीं रहना चाहती। वहां उसे परेशान किया जाता है। इसे देखते हुए किशोरी को रात को रामलाल वृद्धाश्रम भेज दिया गया।
मुकदमा दर्ज
वहीं, जिला प्रोवेशन अधिकारी अजीत कुमार की तहरीर पर पंचशील आश्रय गृह संचालक डीडी मथुरिया सहित अन्य पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। संचालक दस्तावेज लेकर फरार है।
Leave a comment