
आगरा में स्कूली आॅटो पर आरटीओ द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद से आॅटो चालकों के चालान काटे जा रहे हैं। इसके विरोध में आॅटो वैन एसोसिएशन ने शुक्रवार से हडताल कर दी है। एक हजार आॅटो वैन चालक हडताल पर चले गए हैं सुबह आॅटो और स्कूल वैन का लोग घरों पर इंतजार करते रहे, फोन करने पर पता चला कि आॅटो और वैन नहीं आएंगे खुद ही बच्चों को स्कूल छोडना होगा। अपने बच्चों को कार और बाइक से लेकर परिजन स्कूल तक पहुंचे। स्कूल पर समय से पहुंचने पर परिजन घनचक्कर बन गए। सुबह सडकों पर गाडियां अधिक होने से जगह जगह जाम लग गया।
सेंट पीटर्स पर लगा जाम
सबसे ज्यादा जाम की स्थिति सेंट पीटर्स रोड पर रही। यहां चार स्कूल होने के चलते सुबह से ही कार और बाइकें आने लगी, इनके आडे तिरछे फंस जाने से जाम लग गया। ऐसे में बच्चों को समय पर स्कूल तक पहुंचाने के लिए परिजनों को बच्चों संग दौड लगानी पडी।
ले जाने के बाद वापस लौट आए वैन चालक
कुछ क्षेत्रों में आॅटो और वैन चालकों ने घर से बच्चों को ले लिया, लेकिन कुछ देर बाद ही लौट आए। उनका कहना था कि जगह जगह पर आॅटो वैन एसोसिएशन के पदाधिकारी खडे हुए हैं। वे आॅटो और वैन से बच्चों को नहीं ले जाने दे रहे हैं।
छुटटी के समय होगी परेशानी
किसी तरह से लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल तक पहुंचा दिया है, लेकिन छुटटी के समय बच्चों को स्कूल से लेकर आने की स्थिति ने अभी से परेशान कर दिया है। दोपहर के समय वाहनों की संख्या ज्यादा होने से जाम रहता है, ऐसे में लोगों को अपने घर से छुटटी होने से एक से डेढ घंटे पहले निकलना होगा।
आरटीओ उत्पीडन के खिलाफ आॅटो और वैन संचालक हडताल पर चले गए हैं।
अमर प्रकाश गुप्ता, अध्यक्ष स्कूल वैन कैब आॅपरेटर्स एसोसिएशन
Leave a comment