
31 जुलाई को अमित शाह आगरा से करेंगे चुनावी शंखनाद
विधानसभा चुनाव के लिए राजनैतिक दल माहौल बनाने में जुट गए हैं। इसके लिए 31 जुलाई को आगरा आ रही चेतना यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह स्वागत करने के साथ जनसभा करेंगे। आॅल इंडिया बौध भिक्षु के संयोजक धम्म विरिओ के नेत्रत्व में चेतना यात्रा निकाली जा रही है। यह प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाकर बौदृध् धर्म के साथ डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों का प्रचार करेगी। यह चेतन यात्रा 23 जुलाई को ब्रजक्षेत्र में प्रवेश करेगी और 31 जुलाई को आगरा पहुंचेगी। यहां अनुसूचित जाति के वोट बैंक को रिझाने के लिए चेतन यात्रा का स्वागत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे।
29 जुलाई को आगरा में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुददीन
बसपा में सीटों की समीक्षा करने के लिए 29 जुलाई को राष्ट्रीय महासचिव नसीमुददीन सिदृदीकी आ रहे हैं। वे यहां प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगे और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे। इसके बाद कई बदलाव भी किए जा सकते हैं।
Leave a comment