Tuesday , 28 July 2026
Home पॉलिटिक्स UP assembly election 2017 likely after December
पॉलिटिक्सबिगलीक्स

UP assembly election 2017 likely after December

214

up
आगरालीक्स
 …आगरा सहित प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2017 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण सिंघल ने कहा कि यूपी में विधानसभा चुनाव दिसंबर के बाद कभी भी कराए जा सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्री सिंघल ने कहा कि पहले दौर में मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है जबकि दूसरे चरण में बूथों को व्यवस्थित करने का काम होगा। इसे दिसबंर से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इस समय मतदाता सूची से मृतकों के नाम, डबल नाम व स्थानांतरित नाम हटाए जा रहे हैं। इसके बाद मतदेय स्थलों को दुरुस्त करने का अभियान चलेगा। आयोग का ऐसा प्रयास होगा कि कम से कम समय में मतदाता बूथ पर और बिना लंबी लाइन के जल्द मतदान कर सकें। मतदेय स्थलों पर भीड़ न लगने देने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
31 जुलाई को अमित शाह आगरा से करेंगे चुनावी शंखनाद
विधानसभा चुनाव के लिए राजनैतिक दल माहौल बनाने में जुट गए हैं। इसके लिए 31 जुलाई को आगरा आ रही चेतना यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह स्वागत करने के साथ जनसभा करेंगे। आॅल इंडिया बौध भिक्षु के संयोजक धम्म विरिओ के नेत्रत्व में चेतना यात्रा निकाली जा रही है। यह प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाकर बौदृध् धर्म के साथ डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों का प्रचार करेगी। यह चेतन यात्रा 23 जुलाई को ब्रजक्षेत्र में प्रवेश करेगी और 31 जुलाई को आगरा पहुंचेगी। यहां अनुसूचित जाति के वोट बैंक को रिझाने के लिए चेतन यात्रा का स्वागत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे।

29 जुलाई को आगरा में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुददीन
बसपा में सीटों की समीक्षा करने के लिए 29 जुलाई को राष्ट्रीय महासचिव नसीमुददीन सिदृदीकी आ रहे हैं। वे यहां प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगे और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे। इसके बाद कई बदलाव भी किए जा सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Company Former GM surrender in court, Send to Jail

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कंपनी में इंजीनियर ​युवती से छेड़छाड़ के दोषी...

बिगलीक्स

Agra News Live: 19 year old woman takes fatal step after being scolded for excessive mobile phone use, dies.

आगरालीक्स…. आगरा में युवती को मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने पर डांट...

बिगलीक्स

Agra News Live: 908 Registration for 1626 Plots of Greater Agra Narmdapuram & Gangapuram Township

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जिस ग्रेटर आगरा टाउनशिप को लेकर लोग उत्साहित...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 28th July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!