आगरालीक्स…आगरा में हत्या का सनसनीखेज खुलासा. पत्नी और बेटे निकले हत्यारे. लाश को कंबल से बांधकर नाले में फेंक दिया था…हत्याकांड की रची ऐसी साजिश
आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस ने 23 जून को ग्राम महल के पास नाले में मिली चौकीदार की कंबल से लिपटी लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. मृतक की हत्या उसकी ही पत्नी और बेटे ने की थी. थाना सिकंदरा पुलिस ने हत्याकांड का सफल खुलासा करते हुए पत्नी और बेटे को अरेस्ट कर लिया है. चाकू से गोदकर हत्या की गई थी. पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया है.
ये है मामला
19 जून को थाना सिकंदरा क्षेत्र की हरने वाली गीता ने पुलिस को अपने 48 वर्षीय पति वीरपाल के गुमशुदा होने की सूचना दी थी. जांच के दौरान 23 जून को मृतक का शव उसके घर से महज 30 मीटर की दूरी पर बह रहे नाले में मिला. शव कम्बल से लपेटकर रस्सी से बांधाकर डाला गया था. पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण एंटी मॉर्टम इंजरी पाया गया. इसके बाद मृतक के पुत्र अमन ने थाना सिकंदरा में 25 जून को अपने पिता वीरपाल की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया.
पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी. जांच के दौरानपुलिस को पता चला कि वीरपाल शराब पीकर अपनी पत्नी गीता, पुत्र अमन व अन्य बच्चों के साथ आए दिन गाली गलौज, अभद्रता व मारपीट करता था जिससे सभी परिजन परेशान थे. 19 जून को रात करीब दस बजे वीरपाल तोमर का अपने बेटे अमन से मारपीट हो गई. इस दौरान अमन ने अपनेपिता वीरपाल तोमर पर चाकू से कई वार किए जिससे वीरपाल की मौत हो गई. इसके बाद शव को अमन और गीता द्वारा घर में मौजूद कम्बल में लपेटकर रस्सी से बांधकर घर के बगल में बह रहे नाले के पत्थर को हटाकर नाले में डाल दिया गया. दोनों आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घटना के तीन दिन बाद मृतक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. घटना के बाद वे कमरा बदल कर बंसी विहार दहतोरा में किराए पर कमरा लेकर रहने लगे.