आगरालीक्स..आगरा जीआरपी ने 882 मोबाइल फोन किए बरामद. इनकी कीमत 1.40 करोड़ रुपये. यात्रियों को बुलाकर वापस किए गए उनके मोबाइल…खिल उठे चेहरे
आगरा अनुभाग की जीआरपी ने एक साल के अंदर 882 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. ये फोन ट्रेनों और स्टेशनों से या तो चोरी किए गए थे या फिर गुम हुए थे. एसपी जीआरपी के मुताबिक बरामद 882 मोबाइलों की कीमत एक करोड़ 40 लाख रुपये हैं. आज यात्रियों को उनके मोबाइल वापस दिए गए. अपना मोबाइल पाकर यात्रियों के चेहरों पर भी खुशी छा गई.
एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक के अनुसार आगरा अनुभाग में एक साल में 882 मोबाइल फोन बरामद हुए. इनमें 246 मोबाइल ट्रेनों में चोरी किए गए थे तो वहीं 500 से अधिक गुम हुए थे. जीआरपी की सर्विलांस सेल पिछले एक साल से इन मोबाइल की बरामदगी में लगी हुई थी. उनके अनुसार बरामद मोबाइलों की कीमत 1.40 करोड़ रुपये है. उन्होंने बताया कि जून में ही जीआरपी ने 100 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए. ये फोन अधिकतर बिहार, मध्य प्रदेश राजस्थान समेत कई राज्यों के रहने वाले लोगों केे हैं. आज 100 से अधिक लोगों के मोबाइल फोन वापस किए गए.