
(इंटरनेट फोटो)
आगरा मंडल के एटा क्षेत्र के अलीगंज में मोहल्ल लुहारी दरवाजा में लंबे समय से कच्ची शराब बनाई जा रही है। यहां सुबह से ही शराब पीने वालों की भीड लग जाती है। शनिवार को लुहारी दरवाजा से कच्ची शराब लेकर कुछ लोगों ने पी ली, इससे उनकी तबीयत बिगडती चली गई। कुछ ही देर में एक के बाद एक पांच लोगों की मौत हो गई।
पांच की मौत, आधा दर्जन गंभीर
शराब पीने से सर्वेश 25 निवासी भरापुरा, अतीक अहमद 35 और रमेश 38 निवासी मोहल्ला लुहारी दरवाजा, राम अवतार 58 मोहल्ला बाल किशन और नेत्रपाल 35 निवासी गढिया की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर हैं।
जिला आबकारी अधिकारी, सीओ सहित चार के निलंबन के निर्देश
इस मामले में सीएम कार्यालय से टिवीट किया गया। इसके तहत जिला आबकारी अधिकारी वीके सिंह, एसडीएम संजीव कुमार, सीओ आसाराम और एसओ मुकेश कुमार को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। एटा के अलीगंज में मोहल्ला लुहारी दरवाजा में लंबे समय से कच्ची शराब बन रही थी, लेकिन इसकी रोकथाम के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। इन लोगों की धरपकड भी नहीं की गई। इसे देखते हुए सीएम द्वारा अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। आगरा रीजन में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कच्ची शराब के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके चलते कच्ची का गंदा कारोबार बढ रहा है।
Tweet
#UPCM @yadavakhilesh instructs the suspension of SDM, CO, DEO, Police I/C in the Etah liquor death issue.
Leave a comment