
आगरा मंडल के एटा क्षेत्र के अलीगंज में मोहल्ल लुहारी दरवाजा में लंबे समय से कच्ची शराब बनाई जा रही है। यहां सुबह से ही शराब पीने वालों की भीड लग जाती है। शनिवार को लुहारी दरवाजा से कच्ची शराब लेकर कुछ लोगों ने पी ली, इससे उनकी तबीयत बिगडती चली गई। कुछ ही देर में एक के बाद एक पांच लोगों की मौत हो गई।
इनकी हुई मौत
राजेश उर्फ रमेश (32), महीपाल (35), अतीक सिद्दीकी (32), चीनू ऊर्फ चीनी (28), अरविंद (32), विपिन (30), चरण सिंह (26) अलीगंज के मोहल्ला लुहाई दरवाजा के रहने वाले थे। वीरे उर्फ रामअवतार (40) व नरेश निवासी मोहल्ला बालकिशन, दाऊदगंज निवासी सोबरन (35) व धर्मपाल (45) सर्वेश (40) और नेत्रपाल (35) गांव भरपुरा के रहने वाले थे। इसके अलावा 24 अन्य को एटा, आगरा और सैफई में उपचार के लिए भेजा गया है।
इनकी रोशनी गई
कल्लू पुत्र मजीद, विजय पुत्र रामसनेही, नसीर पुत्र रशीद, किशनलाल पुत्र रामभरोसे निवासीगण लुहारी दरवाजा की रोशनी चली गई। उनका इलाज चल रहा है।
जिला आबकारी अधिकारी, सीओ सहित चार के निलंबन के निर्देश
इस मामले में सीएम कार्यालय से टिवीट किया गया। इसके तहत जिला आबकारी अधिकारी वीके सिंह, एसडीएम संजीव कुमार, सीओ आसाराम और एसओ मुकेश कुमार को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। एटा के अलीगंज में मोहल्ला लुहारी दरवाजा में लंबे समय से कच्ची शराब बन रही थी, लेकिन इसकी रोकथाम के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। इन लोगों की धरपकड भी नहीं की गई। इसे देखते हुए सीएम द्वारा अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। आगरा रीजन में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कच्ची शराब के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके चलते कच्ची का गंदा कारोबार बढ रहा है।
Leave a comment