
12 जुलाई को टूटा 20 साल का रिकॉर्ड
आगरा में पांच घंटे में रिकॉर्ड 125 मिमी. बारिश दर्ज की गई है, इससे 20 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बार इसी तरह से बारिश होगी। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप है।
रविवार रात को शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक होती रही, इस तरह पांच घंटे में आगरा में रिकॉर्ड 125 मिमी. बारिश दर्ज की गई है। इसमें भी सोमवार को ही 86 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
आगरा में रात भर हुई बारिश से बाढ जैसे हालात बन गए हैं, बिजली घर लग रहा है कि बाढ आ गई है। मानसून में आगरा में 80 एमएम से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। अभी भी बारिश हो रही है, इसी तरह बरसात होने से हालात बिगड सकते हैं। पॉश कॉलोनी से लेकर मोहल्लों में पानी भरा हुआ है। नाले उफान मार रहे हैं और घरों में जलभराव हो गया है।
आगरा में मानसून की बारिश कहर बरपाने लगी है। सप्ताह भर में 80 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। रविवार रात से बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार सुबह लोग नीद से उठे तो उनके आस पास के क्षेत्र में पानी भरा हुआ था और बारिश हो रही थी। कुछ देर के बाद बारिश बंद हुई, इसके बाद बूंदाबांदी होने लगी। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
आगरा सहित देश में होगी झमाझम बारिश
केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून मानसून ने दस्तक दे दी। यहां एक जून को मानसून पहुंचता है, पर इस बार नौ जून को पहुंचने का अनुमान लगाया था। अगले दो दिन में मानसून कर्नाटक और चार दिन में महाराष्ट्र तक पहुंचने की उम्मीद है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) के मुताबिक 15 जुलाई तक देश के सभी हिस्सों में मानसून की बारिश होने लगेगी।
Leave a comment