आगरालीक्स…आगरा में आज 5 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. थम नहीं रहा कोरोना पॉजिटिव के मिलने का सिलसिला. अपडेट में जानें अब कितने हैं आगरा में कोरोना मरीज
आगरा में कोरोना पर पूरी तरह से नियंत्रण है लेकिन इसके बावजूद कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है. राहत की बात ये है कि अगर नये मरीज मिल रहे हैं तो साथ की साथ पुराने कोरोना मरीज इस बीमारी से ठीक भी हो रहे हैं. शुक्रवार को प्रशासन ने इसका अपडेट जारी किया है.
अपडेट के अनुसार #Agra में विगत दिवस 24 घन्टे में 2128 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 5 नये #Covid19 केस पाये गये. विगत 24 घन्टे में 4 लोग स्वस्थ्य हुये हैं. वर्तमान में 21 सक्रिय केस हैं.