आगरालीक्स…आगरा की जिला जेल में अब सप्ताह में दो दिन पीसीओ से बात करेंगे बंदी. फरार गैंगस्टर विनय श्रोत्रिया करता था वीडियो कॉल पर बात…अब व्यवस्था में बदलाव
आगरा की जिला जेल में व्यवस्था में बदलाव किया गया है. जिला जेल में कम्प्यूटर से फेसबुक के जरिए मैसेज भेजने और वीडियो कॉल करने का मामला समाने आने के बाद जिला जेल प्रशासन ने व्यवस्था में बदलाव किया है. अब सप्ताह में दो दिन ही बंदी पीसीओ से बात कर सकेंगे. इसके अलावा जेल प्रशासन ने कार्यालय के कामकाज में लगे बंदियों को भी हटा दिया है. इन बंदियों के जरिए भी फरार गैंगस्टर विनय श्रोतिया की मदद की जाती रही है.

बता दें कि 13 जुलाई को पेशी के दौरान दीवानी कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा से गैंगस्टर विनय श्रोत्रिया फरार हो गया था. जांच में पता चला कि विनय जेल ने जेल के अंदर से अपने साथियों से वीडियो कॉल पर बात की. वह मैसेंजर पर मैसेज भेजता था. यह सब लाइब्रेरी के पास बंदियों का डाटा फीड करने के लिए लगे कम्प्यूटर से किया गया था. ये भी जानकारी मिली है कि कार्यालय के कार्य में लगे चार बंदियों द्वारा गैंगस्टर का सहयोग किया जाता था जिसके बाद अब बंदियों को प्रशासन के काम से हटा दिया गया है. वहीं पीसीओ के सेट बदले जा रहे हैं. इस पर कॉल् की सुविधा होगी, इंटरनेट की नहीं. अब सप्ताह में बंदी दो दिन ही बात कर सकेंगे पहले यह सुविधा पांच दिनकी थी. इसके अलावा जो नंबर बंदी देंगे उसका पहला सत्यापन कराया जाएगा. कॉल पांचमिनट के बाद अपने आप ही कट जाएगी.