आगरालीक्स…आगरा में हेल्थ चेकअप कैम्प में 78 मरीजों ने उठाया लाभ. पेट, पेशाब, कैंसर रोग, हड्डी रोग एवं महिला संबंधित समस्या का हुआ फ्री चेकअप
रोटरी क्लब आगरा नियो द्वारा आगरा हार्ट सेंटर एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में विशाल हेल्थ चेक अप कैंप एवम जागरूकता अभियान चलाया गया. शिवर में पेट, पेशाब, कैंसर रोग, हड्डी रोग, महिला संबंधित समस्या के प्रति फ्री चेकअप एवं दवा वितरण किया गया।डॉ.कारण रावत ने बताया कि 78 मरीजों ने पंजीकरण करवाया और सेवाओं का लाभ उठाया।

डॉ अनुश्री रावत (स्त्री रोग), डॉ कार्तिकेय शर्मा(हड्डी रोग), डॉ वरुण अग्रवाल (कैंसर रोग), डॉ करण आर रावत (गैस्ट्रो लैप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ शिवालिका शर्मा(डेंटल रोग) इत्यादि ने अपनी सेवाएं प्रदान की। डॉ सीआर रावत, आरटीएन.राजू डेनियल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कैंप का शुभारंभ किया. डॉ.पंकज नगायच, डॉ अभिनव चतुर्वेदी, यतेश सिंह, मनोज बजाज, रजनीश सिंह, डॉ चंदन कुमार, अरुण सिंह का सहयोग रहा.