नईदिल्लीलीक्स…। अभिनेत्री कैटरीना कैफ, विक्की कौशल को मारने की धमकी, पुणे में एयरक्राफ्ट क्रेश, लड़की घायल। मुख्तार अंसारी पर शिकंजा और कसा।
कई दिन से दी जा रही थी धमकी
फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल को जान मारने की धमकी मिली है। शांताक्रुज पुलिस स्टेशन में विक्की कौशल के मैनेजर ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि इस बारे में कई दिन से धमकी दी जा रही है। पुलिस ने आदित्य राजपूत नाम के शख्स पर धमकी देने की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
22 साल की लड़की उड़ा रही थी एयरक्राफ्ट, घायल
महाराष्ट्र के पुणे में आज सुबह एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस एयरक्राफ्ट को 22 साल की लड़की पायलट भावना राठौड़ उड़ा रही थी, जो घायल हो गई। घायल लड़की को पुलिस ने अस्पताल में दाखिल करा दिया है। एयरक्राफ्ट ने पुणे के बारामती एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और कुछ देर बाद बेकाबू होकर खेत में गिर गया।
मुख्तार के सांसद भाई की कल हुई थी 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क
यूपी की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी पर शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने मुख्तार अंसारी के सांसद भाई अफजाल अंसारी की 15 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया था।
अब विधायक बेटे की तलाश में छापेमारी
अब मुख्तार के बेटे विधायक अब्बास अंसारी की तलाश में छापेमारी की लेकिन वह अभी फरार है। अब्बास अंसारी के खिलाफ लखनऊ की कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी है। अंसारी के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद से फरार हैं।
नईदिल्लीलीक्स…। देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रोपदी मुर्मू को चीफ जस्टिस एनवी रमना ने शपथ दिलाई। वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं।
आगरालीक्स ….पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस की भीषण भिड़त, दो बसों की टक्कर में आठ की मौत। 12 से ज्यादा घायल।