
हरीपर्वत पुलिस ने रविवार दोपहर में दो बदमाश पकड़े थे। उन्होंने बताया कि उनके साथी 100 फुटा रोड इलाके में छिपे हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए हरीपर्वत थाना से उप निरीक्षक सुखवीर सिंह चार सिपाहियों को लेकर पहुंचे। प्रदीप यादव समेत तीन सिपाही हरिपर्वत थाना के थे और एक एत्माद्दौला का नेत्रपाल की टीम रवाना हुई। पुलिस के मुताबिक ,बदमाश टेढ़ी बगिया पर शराब के ठेके के पास खड़े थे। पुलिस को देखते ही गोली चला दी। कुल चार फायर किए गए। एक गोली मैनपुरी के रहने वाले प्रदीप यादव के पेट में लगी। जवाब में पुलिस ने भी चार फायर किए। एक गोली बदमाश अर्जुन यादव के दाएं पैर की जांघ में लगी।
इसके बाद बदमाशों के पांव उखड़ गए। इस बीच सूचना पर आस-पास के थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर राहुल नाम के बदमाश को पकड़ लिया। एक बदमाश फरार हो गया। राहुल ने पुलिस को बताया कि फरार बदमाश कलुआ है।
बीच बाजार हुई फायरिंग
पुलिस पर गोली चलाने के बाद बदमाश अर्जुन पडोस के घर में घुस गया था, उसका पीछा करते हुए पुलिस कर्मी फायरिंग करते हुए उसके पीछे दौडे, एक के बाद एक गोलियों की आवाज से बाजार में भगदड मच गई। बदमाश सुनहरी लाल के घर में घुस गया, उसे सुनहरी लाल के भाई की पत्नी ने धक्का देकर बाहर निकाल दिया, बाहर पुलिस खडी हुई थी, बदमाश फायरिंग करता, इससे पहले ही पुलिस ने पफायरिंग कर दी, इससे बदमाश अर्जुन घायल होकर गिर गया, उसे पुलिस ने पकड लिया। इसके बाद उसके साथी को पकडने के लिए पुलिस ने अन्य घरों की तलाशी ली, उसे भी पकड लिया गया, उसका नाम राहुल निवासी टूंडला बताया जा रहा है।
पुलिस अधिकारी पहुंचे
मुठभेड में पुलिस कर्मी के घायल होने पर आला अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली, इसके बाद दिल्ली गेट स्थित हॉस्पिटल में भर्ती पुलिस कर्मी प्रदीप को देखा, उनके पेट में गोली लगी है। जबकि एसएन में भर्ती बदमाश की हालत गंभीर है। पुलिस ने मौके से बाइक बरामद की है, उसके साथी कालू की धरपकड में पुलिस प्रयास कर रही है।
शाह मार्केट में पहुंची पुलिस
रविवार दोपहर में एक बदमाश को लेकर पुलिस शाह मार्केट पहुंची, इससे मार्केट में खलबली मच गई, पुलिस बदमाश को लेकर एक मोबाइल की दुकान पर गई, वहां पूछताछ करने के बाद लौट गई।
Leave a comment