
(सिकंदरा पर बिगड़े हुए ट्रक को हटाते हुए TSI राकेश राव व उनकी टीम)
आगरा में दोपहर के समय एमजी रोड के साथ ही मदिया कटरा, दिल्ली गेट, तोता का ताल, नालबंद और पंचकुइया की तरफ भीषण जाम लग जाता है। इससे बचने के लिए एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार सिंह ने इन जगहों पर वन वे कर दिया है, जिससे ट्रैफिक सुचारू चल सके, इससे लोगों को घूम कर जाना होगा, लेकिन जाम में फंसने की आशंका नहीं रहेगी। यह नया प्लान रविवार से लागू किया जाएगा। इसे लेकर आप भी सुझाव दे सकते हैं।
ये है नया वन वे प्लान
1- मदिया कटरा से हरीपर्वत एवम् राजामंडी रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन इधर से ना जाकर अग्रसेन घोडा मूर्ति तिराहे से आर बी एस चौराहा होते हुए चर्च गेट से देल्ही गेट राजामंडी रेलवे स्टेशन एवम् बाग फरजाना से स्पीड कलर लेब MG रोड से जायेंगे।
आर बी एस चौराहे से कोई भी वाहन अग्रसेन घोडा मूर्ति की ओर नही जायेगा ये मार्ग पूर्णतया वन वे रहेगा।
2- मदिया कटरा से लोहा मंडी चौराहे की ओर आने वाला ट्रैफिक सीधे नोबस्ता न जाकर तोता का ताल राजा मंडी रेलवे स्टेशन होकर नोबस्ता लोहामंडी जायेगा।
इसी प्रकार लोहा मंडी से राजा मंडी स्टेशन सेंट जोंस की ओर जानेवाला ट्रैफिक लोहा मंडी नोबस्ता चौराहा होते हुए तोता का ताल होकर जायेगा।
नोबस्ता ,तोता का ताल ,राजा मण्डी,नोबस्ता वन -वे रहेगा।
3- नाल बन्द से पंचकुइया ट्रैफिक सीधे ना जाकर सुभाष पार्क तिराहा से जायेगा।पंचकुइया से नाल बन्द को ट्रैफिक जा सकेगा ।यह भी वन-वे रहेगा।
श्रावण मास के प्रथम सोमवार 25/7/16 को राजपुर चुंगी स्थित राजेश्वेर मंदिर में श्रद्धालुओ द्वारा जलाभिषेक किया जायेगा ।यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु भारी वाहनों का डाई वर्जन लागू किया जायेगा । यह व्यवस्था 24/7/16 की रात 12 बजे से 25/7/16 की प्रातः 12 बजे तक लागू रहेगी।
1- फुलसैयद चौराहे से राजपुर चुंगी होते हुए शमशाबाद जाने वाले वाहन इधर से ना जाकर मॉल रोड होते हुए तोरा चौकी से एकता चौकी होकर जायेंगे।
2- अमर होटल से राजपुर चुंगी होते हुए शमशाबाद जाने वाले वाहन इधर से ना जाकर मॉल रोड तोरा चौकी से एकता चौकी से जायेंगे।
3- शमशाबाद से कोई भी वाहन राजपुर चुंगी की तरफ न जाकर एकता चौकी से तोरा चौकी वाया मॉल रोड होकर जायेंगे।
Leave a comment