
(इंटरनेट फोटो)
हरियाणा के फरीदाबाद में युवती ब्यूटी पार्लर चलाती है, दो महीने पहले युवती के मोबाइल पर मिस्ड कॉल आई, इसके बाद उसकी छाता के शेरगढ़ रोड निवासी डा. श्याम सुंदर कर्दम से बातें होने लगी।
युवती ने उसे ब्यूटी पार्लर से होने वाली आय से गुजारा नहीं होने के बारे में बताया। इस पर बसपा नेता ने उसे कोसीकलां और छाता की कंपनियों में 30-40 हजार रुपये प्रति माह की नौकरी दिलवाने का झांसा दिया।
रिपोर्ट में युवती ने आरोप लगाया है कि शनिवार को बसपा नेता श्याम सुंदर कर्दम ने फोन कर उसकी नौकरी लगवाने की बात कही और छाता बुलाया। छाता पहुंचने पर उसे श्याम सुंदर कर्दम और उसका साथी गोपीचंद्र निवासी कोसीकलां गाड़ी में मथुरा के धौलीप्याऊ स्थित होटल लेकर गए।
होटल में किया रेप
श्यामसुंदर और उसका साथी गोपीचंद युवती को धौलीप्याऊ स्थित होटल ले आए, यहां उन्होंने पहले से कमरा बुक कर रखा था, उसे कमरे में ले जाकर गेट बंद कर लिया। युवती कुछ समझ पाती, इससे पहले ही उसे दबोच लिया, आरोप है कि डॉ श्यामसुंदर और उसके साथी गोपीचंद ने उसके साथ गैंगरेप किया।
उसे मुंह न खोलने की धमकी दी, इसके बाद देर रात कोसीकलां ले जाकर हाईवे पर छोड़ दिया।
रात को थाने पहुंची युवती
हाईवे पर छोडने के बाद युवती शनिवार की रात ही कोसीकलां थानेे पहुंची था। तब थानाध्यक्ष कोसीकलां के मौजूद न होने पर वो रविवार सुबह आने की कहकर चली गई। रविवार को 11 बजे वह फिर कोसीकलां थाने पहुंची और शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने श्याम सुंदर कर्दम और गोपीचंद्र को हिरासत में ले लिया। दोनों को युवती ने पहचान लिया। एसएसपी बबलू कुमार के निर्देश पर छाता कोतवाली में युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
Leave a comment