आगरालीक्स…आगरा में बारिश के सारे अनुमान फेल. बादल छा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही. मौसम विभाग का पूर्वानुमान-अब तापमान घटेगा नहंी बल्कि बढ़ेगा. जानें मौसम का अपडेट
आगरा में बारिश को लेकर मौसम विभाग के सारे अनुमान फेल साबित हो रहे हैं. पिछले तीन दिन से मौसम विभाग आगरा में अच्छी बारिश के आसार जता रहा है लेकिन आगरा में काले घने बादल तो छा रहे हैं लेकिन वो बारिश नहंी कर रहे हैं. शुक्रवार सुबह चार बजे बूंदाबांदी भी हुई लेकिन ये थोड़ी देर तक ही रही. इसके बाद दिन निकलने के साथ ही बादल छट गए और धूप निकल आई. दोपहर को धूप का प्रभाव काफी तेज था. तेज धूप और उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा. लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है. इसके कारण तापमान भी बढ़ा है.

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 7 अगस्त को झमाझम बारिश के आसार हैं, लेकिन इसके साथ ही मौसम विभाग का मानना है कि आगरा में अब तापमान कम नहीं होगा बल्कि बढ़ेगा और अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.