Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra College entrance exam 2016-17 result declared
बिगलीक्स

Agra College entrance exam 2016-17 result declared

165

bed
आगरालीक्स
 ….आगरा के सबसे पुराने आगरा कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें। आगरा कॉलेज में बीएससी, बीए और बीकॉम में प्रवेश के लिए 18 और 19 जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी, इसका परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को न्यूनतम 33 फीसद अंक लाना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी न्यूनतम अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें ही मेरिट में शामिल किया जाएगा।

इस तरह तैयार होगी मेरिट
हाईस्कूल के 50 फीसद और इंटरमीडिएट के 100 फीसद अंक का 50 फीसद लिया जाएगा। जबकि 50 फीसद प्रवेश परीक्षा के अंक लिए जाएंगे, इस तरह मेरिट तैयार की जाएगी। मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे, इसमें अपने दस्तावेज दिखाने होंगे। इसके आधार पर अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया जाएगा।

60 फीसद अभ्यर्थी फेल
बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए 100 नंबर की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी, परिणाम चौंकाने वाले आए हैं, प्रवेश परीक्षा में 60 फीसद अभ्यर्थी फेल हैं, उनके 33 फीसद अंक भी नहीं हैं। यही नहीं बीएससी मैथ्स में अधिकतम अंक 51 हैं, इसी तरह बीएससी बायो, बीए और बीकॉम में भी तमाम छात्र पफेल हैं, वे 33 अंक भी नहीं ला सके हैं, जबकि इन बच्चों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 80 फीसद से अधिक अंक हैं।

सेंट जोंस कॉलेज में हुई प्रवेश परीक्षा
वहीं, सेंट जोंस कॉलेज में प्रवेश के लिए मंगलवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई, पहली पाली में सुबह बीएससी बायोलॉजी की परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में बीकॉम की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसमें अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर चार सेंटर बनाए गए हैं, जबकि बुधवार को बीए और बीएससी मैथ्स की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इंटरव्यू की तिथि
बीकॉम एक अगस्त
बीएससी दो अगस्त
बीए तीन अगस्त

सीटों की संख्या

बीए 1600
बीएससी 1120
बीकॉम 540
बीएससी बायोटेक 60
बीए एलएलबी 300
एलएलबी 300

 

रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें 
बीएससी मैथ्स

http://www.agracollegeagra.org/result_2016/bsc_math.htm

बीएससी बायोलॉजी

http://www.agracollegeagra.org/result_2016/bsc_bio.htm

बीए ब्वायज

http://www.agracollegeagra.org/result_2016/ba_boys.htm

बीए गल्र्स

http://www.agracollegeagra.org/result_2016/ba_girl.htm
बीकॉम

http://www.agracollegeagra.org/result_2016/bcom.htm

 

 

 

 

 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!