
डॉ सरोज सिंह, एसएन के स्त्री रोग विभाग की एचओडी हैं, उन्होंने पूर्व प्राचार्य डॉ अजय अग्रवाल के साथ 1974 में एसएन से एमबीबीएस किया है, वे एमबीबीएस में एसएन की टॉपर रही हैं। इसके बाद एमएस किया और एसएन में लेक्चरर के पद पर ज्वाइन किया। अब वे एचओडी हैं, उनसे पहले डॉ वीएन लहरी, डॉ वीना मिश्रा एसएन की महिला प्राचार्य बन चुकी हैं। उन्हें शुक्रवार को ही प्राचार्य बनाया जाना था, लेकिन वह आगरा से बाहर हैं, इसलिए उन्हें मंगलवार को डॉ एसके गर्ग ने प्राचार्य का कार्यभार सौंपा। उनसे पहले डॉ वीएन लहरी और डॉ वीना मिश्रा एसएन की महिला प्राचार्य रह चुकी हैं।
डॉ एनसी प्रजापति को नहीं मिल सकी कुर्सी
एसएन के प्राचार्य के लिए बाल रोग विभाग के डॉ एनसी प्रजापति लाइन में लगे हुए थे, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दौरे के बाद सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि उन्हें बाद में बहाल कर दिया गया। इसके बाद से वे एसएन का प्राचार्य बनने की जुगत में थे, लेकिन उनकी जगह डॉ सरोज सिंह को प्राचार्य बना दिया गया।
राजनीति से काम नहीं कर पा रहे युवा चिकित्सक
एसएन में चिकित्सकों से लेकर कर्मचारियों के बीच में राजनीति चल रही है, इसके चलते युवा चिकित्सक काम नहीं कर पा रहे हैं, वे अव्यवस्थाओं के बीच काम कर रहे हैं। इससे सुधारना बडी चुनौती होगा।
दो चिकित्सक कर चुके हैं रिजाइन
इससे पहले एसएन के दो युवा चिकित्सक राजनीति और अव्यवस्थाओं से तंग आकर रिजाइन कर चुके हैं। इसमें से ईएनटी विशेषज्ञ डॉ गौरव खंडेलवाल और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ गुंजन प्रकाश ने एसएन छोड
Leave a comment