Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Police file case against pool party organisers in Agra
बिगलीक्स

Police file case against pool party organisers in Agra

122

pool
आगरालीक्स
…आगरा में फॉर्म हाउस में हाई प्रोफाइल पूल पार्टी मामले में केस दर्ज किया गया है, फॉर्म हाउस का लाइसेंस निरस्त करने की कवायद की जा रही है। कमला नगर निवासी युवक ने आयोजकों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं, इसके बाद पुलिस ने फॉर्म हाउस संचालक और आयोजकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

(इंटरनेट फोटो) 

मेट्रो शहरों की तरह से ही आगरा में भी पूल पार्टी होने लगी हैं। इसमें कपल शामिल होते हैं, युवक और युवतियां नशा करने के साथ ही रेन डांस में जमकर मस्ती करते हैं। इस तरह की पूल पार्टियां शहर से बाहर फॉर्म हाउस में आयोजित की जाती हैं। इसी तरह की पूल पार्टी सोमवार को सिकंदरा क्षेत्र में आयोजित की गई थी। सुबह तीन से रात साढे नौ बजे तक पूल पार्टी थी, इसमें शराब के साथ रेन डांस की व्यवस्था की, कपल्स जमकर मस्ती कर रहे थे।
रेन डांस को लेकर हुआ विवाद और मारपीट
राध विहार, कमला नगर निवासी सतीश ने थाना सिकंदरा में तहरीर दी है कि डीजी पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया, इस पर आयोजक रौनक सोलंकी, कपिल पंजाबी सहित अन्य लोगों ने मारपीट की, इसके बाद पूल पार्टी में हंगामा हो गया। पुलिस ने सतीश की तहरीर पर आयोजकों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। एसओ का कहना है कि लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
पुलिस के पहुंचते ही भागने लगे युवक और युवतियां
मंगलवार को पूल पार्टी में मारपीट होने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख युवक और युवतियां भागने लगे, पुलिस ने फॉर्म हाउस से बीयर सहित अन्य सामाना जब्त किया है।
गाडियों में आए युवक युवतियां, मस्ती की थी तैयारी
सोमवार को शाम होते ही सिकंदरा क्षेत्र के फॉर्म हाउस पर युवक और युवतियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। गाडी में मस्ती करते हुए युवक और युवतियां फॉर्म हाउस में पहुंचने लगे, स्थानीय लोगों को शक हुआ उन्होंने फॉर्म हाउस में युवक और युवतियों के अश्लील हरकत करने की जानकारी दी, इस पर पुलिस पहुंच गई।
देर रात तक होती है मस्ती, कपल ही किए जाते हैं शामिल
पूल पार्टी शाम से शुरू होती है और देर रात तक चलती है, इसमें युवक और युवतियां बीयर पीने के साथ सिगरेट के झल्ले बनाते हैं, इसके साथ ही रेन डांस में जमकर मस्ती करते हैं। इस तरह की पार्टियों में अश्लीलता भी होती है, इसलिए केवल कपल को ही एंट्री दी जाती है।
कपल स्वैप कर करते हैं मस्ती
पूल पार्टी में कपल को स्वैप करने का भी खेल चलता है, इसमें युवक और युवतियां अपने पाटर्नर एक्सचेंज कर लेते हैं, इसके बाद जमकर मस्ती करते हैं। इस तरह की पार्टियों पर प्रतिबंध है, प्रशासन से अनुमति लेकर ही इस तरह की पूल पार्टी की जा सकती हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!