
महिला वर्ग में आगरा की टीम का मुकाबला गाजियाबाद की टीम से था, गाजियाबाद की टीम ने शुरूआत में ही 2 0 की बढत ले ली, आगरा की टीम ने वापसी करते स्कोर 2 2 पर पहुंचा दिया, इसके बाद मैच के निर्णय के लिए अतिरिक्त समय दिया गया, इसमें आगरा की अदिति यादव ने गोल करते हुए आगरा को 3 2 से जीत दिला दी।
पुरुष वर्ग में आगरा की टीम ने मोहित चार, धीरेंद्र दो और हेमंत के एक गोल से मेरठ पर 7 4 से जीत दर्ज की। आगरा रोल बॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ आलोक मित्तल ने विजेता टीम और कोच रविंद्र कपिल को बधाई दी। अध्यक्ष रोहित नयृयर ने 13 वीं राष्ट्रीय रॉल बॉल प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही टीम को प्रोत्साहित किया। सचिव सुनीत सैनी, सुमित पाराशर, कर्नल सिंह, विशाल, अजय, सत्येंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
Leave a comment