आगरालीक्स…आगरा का सेंट पीटर्स बुधवार को करेगा TECHNO-FI v8.0 की मेजबानी. नेशनल लेवल के इस साइंस एंड कंप्यूटर फेस्ट में ले रहे हैं 23 स्कूल पार्टिसिपेट. 300 से अधिक छात्र होंगे शामिल
सेंट पीटर्स कॉलेज, आगरा अपने गौरवशाली 175 साल की विरासत का जश्न मना रहा है। इस मौके पर कॉलेज का कंप्यूटर और साइंस क्लब 10 अगस्त 2022 को TECHNO-FI v8.0 की मेजबानी करने जा रहा है। यह एक राष्ट्रीय स्तर का विज्ञान और कंप्यूटर फेस्ट है, जिसमें विभिन्न जगहों से लगभग 23 स्कूल प्रतिभाग कर रहे हैं। TECHNO-FI की विभिन्न स्पर्धाओं में 300 से अधिक छात्र भाग लेंगे। इस फेस्ट में गेमिंग, पावर पॉइंट, माडल मेकिंग, कोडिंग, जीव विज्ञान एवं रसायन विज्ञान प्रायोगिक प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा l इससे विद्यार्थियों में विभिन्न विषयों तथा क्षेत्रों के प्रति रुचि एवं जागृति उत्पन होगी और वह अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिये बहुत कुछ सीख सकते हैं l आधुनिक परिवेश में नए नए तरीके एवं अन्वेषण को मध्यनज़र रखते हुए इस तरह के कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं l

इस आयोजन को प्रचारित करने के लिए टीजर एवं सोशल नेटवर्किंग का इस्तेमाल किया गया है। इस फेस्ट का आयोजन मुख्यतः छात्रों द्वारा अध्यापकों के मार्गदर्शन मेॅ किया जाता है। इस संबंध में एक बैनर एवं विवरणिका का विमोचन सैटं पीटर्स कॉलेज प्राचार्य फादर एन्डरु कोरिया द्वारा किया जा चुका है। इस फेस्ट का आयोजन श्रीमती शलीॅ प्रतिभा सिंह एवं श्री रक्षित जाॅन के कुशल नेतृत्व में किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न कॉलेजों के अध्यापकों को भी आमंत्रित किया गया है। विभिन्न प्रतियोगिताऔं में विजयी छात्रौं एवं कालेजों को पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा।