
शिव मंदिरों पर सीसीटीवी से नजर रहेगी। एसपी यातायात राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर तीन बजे से सोमवार शाम छह बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा।
ये रहेगा रूट डायवर्जन
– कानपुर, फीरोजाबाद की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को छलेसर पुलिस चौकी से डायवर्ट करते हुए यमुना एक्सप्रेस वे से गुजारा जाएगा।
– ग्वालियर से दिल्ली और जयपुर को जाने वाले वाहन रोहता नहर होते हुए जाएंगे। ग्वालियर रोड से कानपुर जाने वाले वाहन सैंया, इरादतनगर, फतेहाबाद होते हुए फीरोजाबाद जाएंगे।
– तोराचौकी फतेहाबाद रोड व एकता चौकी शमसाबाद से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।
– अलीगढ़ मथुरा की ओर से जाने वाले वाहन हाथरस से सिकंदराराऊ होते हुए जाएंगे।
– अलीगढ़ मथुरा की ओर से जाने वाले वाहन हाथरस से सिंकदराराऊ होते हुए अपने जाएंगे।
हल्के वाहनों के लिए
— क्लब चौराहे से सांई की तकिया, राबली की तरफ आॅटो नहीं जाएंगे, इसे डायवर्ट किया जाएगा। – भगवान टॉकीज से एमजी रोड को जाने वाले वाहनों को स्टेट बैंक तिराहे से डायवर्ट किया जाएगा। इसी प्रकार प्रतापपुरा से रावली की ओर जाने वाले हल्के वाहन प्रतापपुरा चौराहे से ईदगाह की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। कोई भी वाहन रावली मंदिर के सामने से नहीं गुजरेगा।
– हल्के वाहन फ्लाई ओवर रामबाग तक आने दिए जाएंगे। उससे आगे वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। बजरंग पेट्रोल पंप से आगे नए पुल की ओर से कोई भी भारी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। शहर जाने वाले वाहनों को बेलनगंज तक जाने दिया जाएगा। मगर, कोई भी वाहन बेलनगंज से यमुना किनारे की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
– बेलनगंज यमुना किनारे की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हाथरस रोड पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
– कमला नगर की सड़कों पर किसी भी वाहन को परिक्रमा मार्ग पर नहीं आने दिया जाएगा।
– फतेहपुर सीकरी से आने वाले वाहनों को पथौली नहर से डायवर्ट किया जाएगा।
Leave a comment