Friday , 5 June 2026
Home बिगलीक्स Man dies in road side deep hole in Agra: Police lodge against NHAI officers
बिगलीक्स

Man dies in road side deep hole in Agra: Police lodge against NHAI officers

122

hole
आगरालीक्स…
आगरा में सडक किनारे गडढे में गिरने से युवक की मौत हो गई, इस मामले में नेशनल हाईवे आॅथोरिटी आॅफ इंडिया (एनएचएआई)  के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। नगर निगम सहित अन्य विभागों पर भी कार्रवाई हो सकती है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुरुवार को भगवान टाकीज फ्लाईओवर के पास हाईवे की सर्विस लेन धंसने से हुए 15 फुट गहरे गड्ढे में डूबकर शाहगंज के न्यू ख्वासपुरा के जूता कारीगर शाकिर अली की मौत हो गई, मीडिया के माध्यम से उनके परिजनों को जानकारी हुई, इस पर वे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव देखकर शनाख्त की। इस मामले में शाकिर के बेटे वसीम उर्फ बबलू ने एनएचएआई अधिकारियों के खिलाफ न्यू आगरा थाना में दुघर्टना में मृत्यु ( धारा 304 ए ) के तहत केस दर्ज कराया है। एफआईआर में एनएचएआई के अलावा अन्य संबंधित महकमे का जिक्र है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जाम था, नहीं तो बच जाती जान
शाकिर खंदारी के पास बंबई वाली बगीची स्थित फुट स्टाइल जूता फैक्ट्री में जूता कारीगर थे। उनका बेटा आशिफ और बहनोई सलाउद्दीन भी फैक्ट्री में काम करते हैं। गुरुवार रात आठ बजे फैक्ट्री से शाकिर बेटे आशिफ के साथ साइकिल से निकले थे। खंदारी पर आशिफ ने उन्हें छोड़ा। इसके बाद शाकिर आटो से भगवान टाकीज चले गए। यहां सड़क पार करते समय बारिश में हुए गड्ढे में वह समा गए। परिवारीजनों ने बताया कि रात तकरीबन 10 बजे तक उनके घर नहीं पहुंचने पर तलाश की। सुबह घटना की जानकारी होने पर थाना पहुंचे। बबलू का कहना है कि वह अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखेंगे। परिजनों का कहना है कि आए आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी और कर्मचारी आंखें मूंदे बैठे रहते हैं। उनकी लापरवाही से कई लोगों की जान चली जाती है। मुख्यमंत्री से शिकायत करके इस तरह के हादसों को रोकने की मांग की जाएगी, जिससे किसी की जान न जाए। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
नहीं दिया मुआवजा
शाकिर अली की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। शाकिर चार बेटे बबलू, चांद, बंटी और आशिफ हैं, जबकि बेटी शारिका और फरहीन हैं। पत्नी फरजाना बेगम हैं। परिवार के आंसू नहीं रुक रहे। हादसे के बाद भी प्रशासन की ओर से भी कोई मदद नहीं मिली है। किसी अधिकारी ने उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी। चांद और आशिफ की शादी नहीं हुई है। शाकिर 30 साल से फुट स्टाइल फैक्ट्री में काम करके अपने परिवार का पेट पाल रहे थे।
बवाल में 60 के खिलाफ केस
शाकिर की मौत के बाद हुए बवाल में पुलिस ने 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी काम में बाधा, सेवन सीएलए एक्ट में केस दर्ज किया है। बता दें, लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ की थी। जाम लगाया था। पुलिस ने लाठी फटकारकर उन्हें खदेड़ा था। एसओ ने बताया कि बवाल करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

error: Content is protected !!