
(इंटरनेट फोटो)
कुरुक्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी रामनिवास अपने परिवार के साथ स्कॉर्पियो से यमुना एक्सप्रेस-वे से दिल्ली से आगरा जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब पौने दो बजे किमी संख्या-114 के समीप अचानक चालक को झपकी आ गयी। स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़ते हुए आगरा से दिल्ली जाने वाले रोड पर आकर पलट गयी। टोलकर्मी महावन पुलिस को सूचना देकर मौके पर पहुंचे। गाड़ी में सवार किशोर यश (12), कविता (40) पत्नी रामनिवास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सीमा, पल्लवी, मोनिका, राहुल, हिमांशु, हर्ष, रामनिवास आदि घायल हो गए। इन्हें नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमे एक की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी महावन श्याम सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो सवार आगरा जा रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
Leave a comment