आगरालीक्स…आगरा में 75वें स्वाधीनता दिवस पर अमर शहीदों के नाम दीप जलाने की अपील. कैलाश घाट पर होगी महाआरती
आगरा श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों से स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर प्राचीन कैलाश मंदिर गंगा यमुना घाट पर आरती में आजादी के अमृत महोत्सव की झलक दिखाने को लेकर मंथन हुआ। बैठक में सर्व सहमति से इस सोमवार अमर शहीदों के नाम 1 दीपक जलाने की सहमति हुई है। सभी लोगों से अनुरोध है की वो शहीदों के नाम का एक दीपक लेकर कैलाश घाट पर आये और महाआरती में सम्मिलित हों।
आगरा श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों से स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर देश के अमर शहीदों के सम्मान में दीप जलाने की अपील की गई। इस मौके पर सोसाइटी के संस्थापक डॉ.मदन मोहन शर्मा ने बताया कि इस साल देश अपना 75वां स्वाधीनता दिवस मनाने जा रहा है। आजादी को पाने में न जाने कितने हिंदुस्तानियों ने अपनी जान की बाजी लगा दी थी।15 अगस्त की संध्या पर इन शहीदों की याद में दीप जलाकर इन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस दौरान सोसाइटी के संरक्षक महंत गौरव गिरी आप भी आजादी के इस जश्न में अपना योगदान शहीदों के नाम का एक दीया जलाकर दें।शहीदों की याद में अपने घर,प्रतिष्ठान,शिक्षण संस्थान,स्कूल,कॉलेज, हॉस्टल,बाजार,दुकान, कालोनी,पार्क या सामुदायिक स्थल पर कम से कम एक दीपक अवश्य जलाएं।

नितेश शर्मा डॉ कैलाश सारस्वत,डॉ योगेश बिंदल,डॉ अलका बिंदल,अंकुर अग्रवाल सीए,अलका सिंह,सुशील सारस्वत,डॉ ममता श्रीवास्तव ने कहा कि हर शहरवासी 15 अगस्त को शाम 7 बजे शहीदों के बलिदान को याद कर कम से कम एक दीपक जलाकर उन्हें नमन करे।
श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी के युवा अध्यक्ष नकुल सारस्वत सागर गिरी ने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक शहरवासी से अपील करते है कि इस स्वतंत्रता पर्व को दीपपर्व की तरह मनाएं। इसके लिए लोग तैयार भी हो रहे हैं। प्राचीन कैलाश मंदिर महंत गौरव गिरी श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी संस्थापक अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने प्रत्येक सोमवार को होने वाली मां गंगा यमुना आरती में स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर दीपदान किये जाएंगे आप सभी सादर आमंत्रित हैं