Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Mathura brave soldiers Babloo singh & 2 militants killed in Kashmir
बिगलीक्स

Mathura brave soldiers Babloo singh & 2 militants killed in Kashmir

103

shahid.jpeg
आगरालीक्स
 ….आगरा रीजन का बहादुर लाल आतंकियों से लडते हुए शहीद हो गए, दो मारे गए हैं।  आज शहीद का पार्थिव शरीर हेलीकॉप्टर से आएगा, यहां मथुरा के झंडीपुर गांव में सैनिक सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
थाना फरह के गांव झंडीपुर निवासी बबलू सिंह (38) पुत्र मलूक सिंह सेना की जाट रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। उनका परिवार अब बालाजीपुरम, मथुरा में है। इन दिनाें वह जम्मू-कश्मीर के नौगाम सैक्टर में तैनात थे। शुक्रवार रात्रि को बबलू सिंह अपनी टुकड़ी के साथ नौगाम सेक्टर में निगरानी ड्यूटी पर थे। तभी आतंकियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया। इसमें झंडीपुर के बबलू ने भी आतंकियों से जमकर लोहा लिया। भारतीय जवानों की टुकड़ी ने दो आतंकियों को मार गिराया।
दो जवान भी शहीद हो गए। इनमें एक बबलू भी शामिल थे। एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी और सेना की स्ट्राइक वन कोर के एडम कमांडर संदीप शर्मा ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर आज रविवार को तीन बजे आर्मी हेलीपेड मथुरा पर आएगा। वहां से सेना की गाड़ी से बबलू सिंह का पार्थिव शरीर उनके मूल गांव झंडीपुर ले जाया जाएगा। वहां शाम पांच बजे अंतिम संस्कार कर सलामी दी जाएगी।
पत्नी और पांच साल का बेटा, तीन साल की बेटी
बबलू के परिवार में पिता मलूक सिंह के अलावा पत्नी रविता देवी, पुत्र दरुणा चौधरी (5) और पुत्री गरिमा (3) हैं। उनकी मां का निधन हो चुका है। वर्तमान में परिवार मथुरा के बालाजीपुरम में रह रहा है। अंतिम बार बबलू बीती 23 जून को छुट्टी पर घर आए थे। वे करीब एक हफ्ते तक परिवार के साथ रहे।  लोगों को जानकारी मिली उनके घर पर भीड़ लग गई। वे छुट्टी आते थे गांव के लड़कों से सेना में जाने को कहते थे। बबलू का कहना होता था कि देश की सेवा करने का सबसे अच्छा मौका सेना में ही मिलता है। सेना की वर्दी पहनकर ही सीना चौड़ा हो जाता है। गांव के लोगों ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही बबलू गांव में आए थे और काफी समय सभी के साथ बिताया।
कैसा लगा

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

error: Content is protected !!