
दलित वोट बैंक पर नजर टिकाए बैठी भाजपा को बडा झटका लगा है। धम्म चेतना यात्रा का अलीगढ, सासनी और मथुरा के बाद आगरा में भी विरोध हो गया। सुबह से ही एवर ग्रीन होटल के बाहर प्रदर्शनकारी काले और बसपा के झंडे लेकर आ गए। आॅल इंडिया भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदंत डॉ धम्म वीरियो द्वारा बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर की गई टिप्पणी और मोदी के काम की सराहना करने से आक्रोश है। मोदी के चेले वापस जाओ के नारे लगाने के बाद प्रदर्शनकारी होटल के बाहर धरने पर बैठ गए और यात्रा का विरोध किया। पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया, इसके बाद दोपहर एक बजे धम्म चेतना यात्रा होटल एवरग्रीन से कमला नगर के लिए रवाना हुआ। उसका जगह जगह स्वागत किया गया।
Leave a comment