Thursday , 30 July 2026
Home बिगलीक्स Lucknow Expressway damage after rain in Agra
बिगलीक्स

Lucknow Expressway damage after rain in Agra

174

IMG-20160801-WA0054
आगरालीक्स
 ….आगरा में बारिश से सीएम अखिलेश यादव का निर्माणाधीन ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे धंस गया, रेलिंग टूट गई, इनर रिंग रोड क्षतिग्रस्त होने के डर से इंद्रदेव को मनाने के लिए इंजीनियर और अधिकारियों ने हवन किया।
आगरा में सीएम के दो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है, इनके पूरा होने से आगरा में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी, चुनावी साल में जल्द ही प्रोजेक्ट को पूरा करने का टार्गेट दिया गया है। इसमें यमुना एक्सप्रेस वे से ताजमहल के पीछे होते हुए जयपुर रोड से कनेक्ट करने के लिए इनर रिंग रोड का काम तेजी से चल रहा है। वहीं, आगरा से लखनऊ की दूरी को कम करने के लिए आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे का कार्य चल रहा है। बारिश के चलते आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे फतेहाबाद के पास कई जगह पर एक्सप्रेस वे क्षतिग्रस्त हो चुका है। सडक धंसने के साथ ही रैलिंग भी टूट गई है। इससे अधिकारियों के होश उडे हैं।
इंद्रदेव को मनाने के लिए किया हवन
अभी तक बारिश के लिए इंद्रदेव की पूजा की जाती थी, लेकिन आगरा के अधिकारी बारिश ना हो इसके लिए हवन कर रहे हैं। सोमवार को इनर रिंग रोड के निर्माण कार्य में जुटे अधिकारी और इंजीनियरों ने एत्मादपुर मदरा के पास हवन किया। जिससे बारिश ना हो और इनर रिंग रोड का काम सही तरह से चलता रहे। बारिश होने पर इनर रिंग रोड भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। इससे अधिकारियों में खलबली मची है।
अक्टूबर में दौडने हैं वाहन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे और इनर रिंग रोड पर अक्टूबर में वाहन दौडने हैं, इसकी घोषणा सीएम अखिलेश यादव कर चुके हैं। इसके चलते तेज गति से काम किया जा रहा है, लेकिन बारिश में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। डामर की सडक धंस गई है, कई जगह पर रैलिंग भी टूट चुकी है। इससे अधिकारियों के होश उडे हुए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mudiya Purnima 2026: A massive sea of ​​devotees surged in Govardhan for Parikrama…#mathuranews

मथुरालीक्स….मुड़िया पूर्णिमा पर गोवर्धन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब. लाखों श्रद्धालु कर...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Nature lovers offered suggestions to increase greenery in Agra.

आगरालीक्स…’वृक्षो रक्षति रक्षितः।’ अर्थात जो वृक्षों की रक्षा करता है, वृक्ष उसकी...

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rain & thunderstorm forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत,...

error: Content is protected !!