
आगरा में कई दिनों से हो रही बारिश से मंगलवार सुबह पिनाहट ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मंसुखपुरा की दीवाल भरभरा कर ढह गई। दीवाल में नंदनी छह साल पुत्री दिनेश दब गई, चीख पुकार सुनकर ग्रामीण आ गए, उन्होंने दीवाल के मलबे से बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया।
निर्माण कार्य में लापरवाही के आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय के निर्माण कार्य में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। इसके चलते ही हादसा हुआ है, छात्रा की मौत के बाद से कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस फोर्स ग्रामीणों को समझाने में जुटा हुआ है।
आगरा में दो घंटे की तेज बारिश से हालत बिगड गए हैं। एसपी यातायात ने एनएच टू पर यातायात बाधित होने की जानकारी दी है और जाम की आशंका व्यक्त की है। इसी तरह शहर में जगह जगह पर जाम लगा हुआ है। स्कूल से लौटने वाले बच्चे बारिश और जाम में फंस गए, उन्हें घर तक पहुंचने में बहुत समय लग गया। अभी यातायात सामान्य होने में समय लग सकता है। वहीं, दो घंटे की तेज बारिश से शहर में जलभराव हो गया है। पॉश कॉलोनी से लेकर मोहल्ले और सर्विस रोड के गडढे ताल बन गए हैं। इससे हादसा हो सकता है। वहीं, कई जगह मकान की दीवाल भी ढह गई है।
सोमवार को सुबह 9 .30 बजे तक मौसम सही था, धूप भी निकली, इसके बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा। लोग घर से अपने कार्यालय और बिजनेस के लिए निकलने वाले ही थे कि कुछ ही देर में काली घटाएं छाई और तेज बारिश होने लगी, बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में शहर में जगह जगह जलभराव हो गया। सावन पर लगी शिवालयों के परिक्रमा मार्ग पर पानी भर गया।
हर तरफ पानी ही पानी
शहर में हुई दो घंटे की बारिश में सूरसदन, सेंट जोंस कॉलेज चौराहा, बल्केश्वर रोड, मारुति स्टेट सहित शहर में जगह जगह जलभराव हो गया। कुछ ही देर में सडकों पर पानी भर गया, इससे लोग घरों में कैद होकर रह गए।
आॅटो- वैन की हडताल से बच्चे हुए परेशान
आॅटो और वैन चालकों की एक यूनियन ने हडताल कर दी थी, इससे स्कूल से लौट रहे बच्चे परेशान रहे। परिजनों को बच्चों को बारिश में ही लेकर आना पडा। दो घंटे बाद बारिश कम हुई तो हर तरफ जाम लग गया। इससे भी लोगों को परेशानी हुई।
दीवाल ढही, लोगों में दहशत
लगातार बारिश से ताजमहल के पास स्कूल की दीवाल ढह गई, इससे ताज सुरक्षा की पुलिस चेक पोस्ट टूट गई, जिले में कई और जगह मकानों की दीवालें ढह गई हैं।
Leave a comment