Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Nursing School, Agra nursing student found dead in hostel
बिगलीक्स

Nursing School, Agra nursing student found dead in hostel

161

nusing student
आगरालीक्स
 …आगरा में नर्सिंग छात्रा पॉश कॉलोनी में अपने कमरे में संदिग्ध हालत में मृत  मिली है। उसके कमरे से एक सुसाइट नोट मिला है, इसमें लिखा है कि तुम अपने प्यार के साथ रहो। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने नर्सिंग छात्रा की मौत को संदिग्ध बताया है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
नर्सिंग स्कूल की नर्सिंग छात्रा अलका सिंह ( 25) लताकुंज, कैलाशपुरी थाना हरीपर्वत स्थित निजी पीजी हॉस्टल में रह रही थी। वह मूल रूप से कपूरपुर, थाना पुरा कलंदर फैजाबाद की रहने वाली है। मंगलवार सुबह कमरे का गेट  खुला  था , इस पर पुलिस को फोन किया गया। अलका सिंह पंखे के फंदे पर झूल रही थी, उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सुसाइड नोट में लिखा तुम अपने प्यार के साथ रहो
हॉस्टल के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। वह अपने एक रिश्तेदार से प्यार करती थी, इसमें लिखा है कि तुम अपने प्यार के साथ रहो, तुम सोचोगे कि मैं मारुंगी, लेकिन मैं मर रही हूं। पुलिस जांच में सामने आया है कि अलका सिंह अपने परिचित से एकतरफा प्यार करती थी।
परिजन पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस, लगाए आरोप
अलका सिंह की मौत की जानकारी होने पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए, अलका सिंह के पिता जगजीत सिंह, फैजाबाद में रहते हैं। उसके स्थानीय अभिभावक आ गए, उनका कहना है कि अलका सिंह के की मौत हुई, वहां वह परिचित भी था, जिसका उसने सुसाइड नोट में जिक्र किया है। इस घटना के बाद से हॉस्टल की छात्राएं सहमी हुई हैं, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पहले भी हो चुकी है नर्सिंग छात्रा की मौत
इससे पहले भी एक नर्सिंग छात्रा की मौत हो गई थी, उसने वेंटीलेटर पर मरीज को रखने के लिए लगाए जाने वाले इंजेक्शन को लगा लिया था, इसके कुछ देर बाद ही वह हॉस्टल में म्रत मिली थी, इस मामले में छात्रा के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!