
नर्सिंग स्कूल की नर्सिंग छात्रा अलका सिंह ( 25) लताकुंज, कैलाशपुरी थाना हरीपर्वत स्थित निजी पीजी हॉस्टल में रह रही थी। वह मूल रूप से कपूरपुर, थाना पुरा कलंदर फैजाबाद की रहने वाली है। मंगलवार सुबह कमरे का गेट खुला था , इस पर पुलिस को फोन किया गया। अलका सिंह पंखे के फंदे पर झूल रही थी, उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सुसाइड नोट में लिखा तुम अपने प्यार के साथ रहो
हॉस्टल के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। वह अपने एक रिश्तेदार से प्यार करती थी, इसमें लिखा है कि तुम अपने प्यार के साथ रहो, तुम सोचोगे कि मैं मारुंगी, लेकिन मैं मर रही हूं। पुलिस जांच में सामने आया है कि अलका सिंह अपने परिचित से एकतरफा प्यार करती थी।
परिजन पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस, लगाए आरोप
अलका सिंह की मौत की जानकारी होने पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए, अलका सिंह के पिता जगजीत सिंह, फैजाबाद में रहते हैं। उसके स्थानीय अभिभावक आ गए, उनका कहना है कि अलका सिंह के की मौत हुई, वहां वह परिचित भी था, जिसका उसने सुसाइड नोट में जिक्र किया है। इस घटना के बाद से हॉस्टल की छात्राएं सहमी हुई हैं, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पहले भी हो चुकी है नर्सिंग छात्रा की मौत
इससे पहले भी एक नर्सिंग छात्रा की मौत हो गई थी, उसने वेंटीलेटर पर मरीज को रखने के लिए लगाए जाने वाले इंजेक्शन को लगा लिया था, इसके कुछ देर बाद ही वह हॉस्टल में म्रत मिली थी, इस मामले में छात्रा के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए थे।
Leave a comment