
(इंटनेट फोटो)
आगरा कॉलेज में छात्रों के दो गुट हैं, इसमें से एक गेट प्रमोद चौधरी का है और दूसरा कर्मवीर का गुट है। इनके बीच आए दिन मारपीट होती रहती है, जिसे मौका मिलता है वह दूसरे गुट के छात्र को पीट कर भाग जाता है। प्रमोद चौधरी ने आगरा कॉलेज से एमएससी फाइनल की परीक्षा दी है और कर्मवीर कॉलेज से पास आउट है। सुबह प्रमोद चौधरी कॉलेज में एमएससी के प्रैक्टिकल की तिथि के बारे में जानकारी लेने आया था, इसकी जानकारी कर्मवीर गुट को हो गई।
कॉलेज में दौडा दौडा कर पीटा
प्रमोद चौधरी कॉलेज में अपने साथियों से बात कर रहा था, इसी बीच दूसरे गुट का कर्मवीर अपने साथियों को लेकर आ गया, उसने प्रमोद चौधरी को पीटना शुरू कर दिया, वह भागने लगा तो उसे दौडा दौडा कर पीटा। भीड जुटने पर दूसरे गुट के छात्र भाग गए। इसमें प्रमोद चौधरी के सिर में चोट आई है, बताया जा रहा है कि दूसरे गुट के छात्र हथियार लेकर आए थे और हथियार लहराते हुए कॉलेज से भाग गए। इससे कॉलेज में प्रवेश लेने आए छात्रों में दहशत फैल गई।
छात्रों में दहशत, नहीं है सख्ती
जिस समय यह घटना हुई कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष के प्रवेश की प्रक्रिया चल रही थी। इससे प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्रों में दहशत फैल गई। आगरा कॉलेज में पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सख्ती नहीं की जा रही है। जिससे इस तरह की घटनाएं बढ रही हैं।
Leave a comment