आगरालीक्स…आगरा में हवाई यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है. आगरा से पांच महानगरों के लिए है अभी फ्लाइट. आगराइट्स की डिमांड-इन प्रमुख शहरों के लिए भी आगरा से शुरू हो विमान सेवा
आगरा से हवाई यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिला है. इस साल छह महीने के अंदर 50 हजार से अधिक यात्री आगरा से हवाई सफर कर चुके हैं. यात्रियों की बढ़ती डिमांड के कारण ही आगरा से फिलहाल पांच महानगरों के लिए विमान सेवा संचालित हैं. इनमें लखनऊ, भोपाल, मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलूर शामिल हैं. लेकिन आगराइट्स की डिमांड है कि अन्य शहरों के लिए भी विमान सेवा शुरू की जाएं.
इन शहरों के लिए सबसे ज्यादा डिमांड
आगरा से अमृतसर, देहरादून, पटना, वाराणसी, कोलकाता, हैदराबाद, गोवा, दिल्ली, के लिए खासी डिमांड की जा रही है. बता दें कि आगरा से अभी इंडिगो एयरलाइंस द्वारा ही पांच शहरों के लिए विमान सेवा संचालित हैं, लेकिन जल्द ही दिल्ली और गोवा के लिए फ्लाइट शुरू की जा सकती हैं. इससे न सिर्फ आगरा के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि कारोबारियों के लिए आना-जाना भी काफी सुगम होगा.

पांच महानगरों के लिए आगरा हुआ एयरकनेक्ट
इंडिगो एयरलाइंस की ओर से आगरा अब पांच महानगरों के लिए एयरकनेक्ट हो गया है. आगरा से लखनऊ, मुंबई, बेंगलोर, भोपाल और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट मिल रही हैं.
जानिए किस शहर के लिए किस दिन है फ्लाइट
बेंगलोर : रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार
मुंबई: मंगलवार, गुरुवार और रविवार
भोपाल : मंगलवार, गुरुवार और शनिवार
लखनऊ : रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार
अहमदाबाद : मंगलवार, गुरुवार और शनिवार