
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में गुरुवार को सुबह नाश्ते में चना और दूध दिया गया, नाश्ता करने के बाद एक के बाद एक 12 छात्राओं की तबीयत बिगड गई। उल्टी और चक्कर आने से शिक्षकों के होश उड गए। छात्राओं को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, इसकी जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंच गई। डॉक्टरों की टीम छात्राओं का इलाज कर रही है, वहीं छात्राओं की तबीयत कैसे बिगडी इसकी जांच की जा रही है।
Leave a comment