
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र से लेकर गांव देहात में पोर्न वीडियो का बडा कारोबार है, इसे 50 50 रुपये में बेचा जा रहा है। इसमें कुछ वीडियो आगरा में ही शूट किए गए बताए जाते हैं, कुछ ऐसे वीडियो भी हैं जो होटल के कमरे में बनाए गए हैं। यहां तक कि हनीमून के वीडियो से लेकर विदेशियों के पोर्न वीडियो दुकानों से बेचे जा रहे हैं।
(इंटरनेट फोटो)
गुरुवार को डीजीपी जावीद अहमद के निर्देश पर एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने जिलेभर में अभियान चलाया। जिस दुकान पर मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड की जाती थीं वहां पुलिस पहुंची। लैपटॉप कब्जे में लिए। उनमें सेव वीडियो देखे गए। कई सीडी विक्रेताओं के यहां भी छापे मारे गए। शहर और देहात में 34 दुकानदारों को पकड़ा गया। एसएसपी ने बताया कि सभी के खिलाफ मुकदमे लिखे गए हैं। शुक्रवार को उन्हें जेल भेजा जाएगा ।
34 पकडे,तीन दर्जन मुकदमे दर्ज
पुलिस ने पोर्न वीडियो कॉपी कर करके बेचने वाले पुलिस 34 दुकानदारों को पकड़ा। अश्लील सीडी, लैपटॉप आदि सामान जब्त किया गया है। तीन दर्जन मुकदमे लिखे गए हैं। हरीपर्वत, शाहगंज, सदर, ताजगंज, न्यू आगरा, सिकंदरा, पिनाहट, खंदौली, शमसाबाद, फतेहाबाद में एक साथ हुई छापेमारी। 14 थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई में बल्केश्वर में दो, शाहगंज में आठ, सदर क्षेत्र में चार युवक, एत्मादुद्दौला से तीन को पकड़ा गया।
बडा है कारोबार
50-50 रुपये में अश्लील वीडियो और क्लिपिंग बेचने का धंधा जोरों पर है। एक लैपटॉप लेकर दुकान खोलकर बैठे तमाम युवक इस धंधे में लिप्त हैं। अश्लील फिल्मों की सीडी भी धड़ल्ले से बिकती हैं। यहां तक कि मोबाइल में भी अश्लील वीडियो रखना गलत है, इस पर भी कार्रवाई हो सकती है।
Leave a comment