आगरालीक्स …आगरा रीजन में पुलिस का कोठी में छापा, सेक्स रैकेट पकड़ा, पांच युवतियों सहित सात अरेस्ट। आपत्तिजनक सामग्री की जब्त, छापे के दौरान मकान मालिक फरार।
आगरा मथुरा हाईवे पर मथुरा में चैतन्य लोक कॉलोनी है, पुलिस को सूचना मिली कि कॉलोनी की एक कोठी में देह व्यापार चलता है। पुलिस ने गुरुवार को कोठी में छापा मारा। छापे मारने से खलबली मच गई। पुलिस ने कोठी से पांच महिलाएं और दो युवकों को अरेस्ट कर लिया।

आपत्तिजनक सामग्री और कैश किया जब्त
पुलिस ने कोठी में छापा मारा, कोठी के कमरों से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री मिली है जिसे देह व्यापार में इस्तेमाल किया जाता था। इसके साथ ही पुलिस ने कोठी से कैश भी जब्त किया है।
सात अरेस्ट, मुख्य आरोपी फरार
पुलिस का कहना है कि कोठी में छापे के दौरान दिल्ली के नरहौली निवासी योगेश और बजरंगी पांडेय सहित पांच युवतियों को अरेस्ट किया गया है। मुख्य आरोपी कोठी का मालिक कुलदीप चौधरी और उसका साथी फरार हो गए हैं।